आजादी उत्सवः सम्मानित हुए निगम कर्मचारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

01बिलासपुर—राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतत्रता दिवस नगर पालिक निगम में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। महापौर किशोर राय ने विकास भवन कार्यालय,टाउनहाल,  पंप हाउस और पं. देवकीनंदन दीक्षित औषधालय में झण्डारोहण किया। मेयर ने राष्टपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। निगम अध्यक्ष आशोक विधानी, निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे और पार्षदों ने भी महात्मा गाधी के छायाचित्र पर पुष्प चढाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान किया।  महापौर आयुक्त ने नगर वासियो को स्वतत्रता दिवस की शभकामनाये दी। इस मौके पर महापौर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होने कहा कि वीर शहीदो के कुरबानियों को हमे हमेशा याद रखना है। उनके उद्देश्यों को अपना कर्तव्य मानककर देश और प्रदेश को निरन्तर विकास की ओर ले जाना है।

                         आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने भी अमर शहीदों के योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि शहीदो के बलिदान को हम व्यर्थ नही जाने देंगे। उनके आदर्शो को आत्मसार कर नगर के विकास में मिलजुलकर काम करेंगे। उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों को अपना कार्य पूर्ण निष्ठा और लगन से करने के लिये प्रेरित किया।

                              ध्वजारोहन समारोह में महापौर किशोर राय,निगम अध्यक्ष  अशोक विधानी नेता प्रतिपक्ष शेखनजिरूदीन, पार्षद रमेश जायासवाल, श्याम साहू, अखिलेश चंद बाजपेयी, पंचराम सूर्यवंशी, शैलेद्र जायासवाल समेत उपायुक्त मिथलेश अवस्थी टामसन रात्रे, कार्यपालन अभियंता पी के पंचायती, युजिन तिर्की, मनोरंजन सरकार,डाॅ ओकार शर्मा, निगम सचिव उमाशंकर शर्मा,  लेखाअधिकारी अविनाश बापते, राजस्व अधिकरी पूर्णिमा श्रीवास्तव समेत निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थें।

कर्मचारियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।  महापौर किशोर राय ने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक अभियंता अनुपम तिवारी, निगम सचिव उमाशंकर शर्मा, कार्यपालन अभियंता एल.एल. चित्रकार, सुपरवाइजर विजय मुदलियार सुपरवाईजर, अधीक्षण शाखा प्रबंधक प्रमील शर्माष,राम सुंदर शर्मा,अनिता मसीह, राजेश सिंह, रमेश चौहान, राजेश देवांगन, सतीश शर्मा, सावित्री यादव , प्रकाश मिश्रा, सहायक निरीक्षक संतोष वर्मा , जुगल किशोर , हरीश जैन पटवारी, भोजराज नायडू, संजय साहू , मयंक वर्मा पाटनवार, कृष्ण भोई को महापौर और  आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यो की सराहना की।

close