आज कांग्रेस की बैठकः 1 नाम वाले वार्ड को छोड़कर..बाकी फैसला रायपुर से.. भाजपा में दर्जन से अधिक प्रत्याशियों का नाम फायनल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
नगर निगम चुनाव ,परिसीमन, प्रक्रिया, जारी, सत्ता पक्ष ,मनमानी, रोकने, बीजेपी,कमेटी,रायपुर,छत्तीसगढ़

बिलासपुर— आज कांग्रेस की जिला कोर कमेटी की बैठक होगी। निगम चुनाव प्रभारी कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू शाम को जिला कांग्रेसियों के साथ बैठक करेंगे। एक नाम वाली सूची को हरीझण्डी दिखाएंगे। इसके अलावा बाकी सूची को लेकर रायपुर रवाना हो जाएँगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   भाजपा में भी सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर की 44 में से करीब 15 से अधिक सीटों पर सर्वसम्मति से एक नाम पर फैसला हो चुका है। बेलतरा विधानसभा में आने वाली सीटो पर भी भाजपा में ज्यादातर नामों पर सर्वसम्मति बन चुकी है। वहीं शहर की करीब एक दर्जन से अधिक वार्डों में एक नाम की जानकारी है।

                  जानकारी के अनुसार आज जिला कांग्रेस की चुनाव समिति बैठक में धनेन्द्र साहू कांग्रेस के एक प्रत्याशी वाले वार्ड पर मुहर लगा देंगे। ऐसे नाम दो दर्जन से अधिक सीट एक नाम वाले हैं। बाकी नामों का फैसला रायपुर से होगा।

     इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी में वार्ड क्रमांक 15 पिछड़ा वर्ग में सुनीता मानिकपुरी, वार्ड क्रमांक 22 सामान्य महिला सुनीता संजय यादव, वार्ड क्रमांक 45 सामान्य निगम सभापति अशोक विधानी, वार्ड क्रमांक 62 सामान्य चन्द्रभूषण शुक्ला, वार्ड क्रमांक 30 सामान्य विनोद सोनी,वार्ड क्रमांक 61 कंचन दुसेजा,वार्ड क्रमांक 69 प्रकाश यादव,वार्ड क्रमांक 55 वंशी साहू,वार्ड क्रमांक 58 संतोष दुबे की पत्नी और वार्ड क्रमांक 68 संगीता रमेश जायसवाल का नाम फायनल है।

                                            

close