आज का दिन महान सेनानियो को याद करने का दिन,CM भूपेश बघेल ने दी आज़ादी पर्व की शुभकामनाए

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन देश को आजाद कराने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है। देश के लिए त्याग और बालिदान देने वाले सेनानियों से हमें प्रेरणा लेकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महान सपूतों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ-चढ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इन सपूतों के योगदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे कि वे अपने पुरखों पर गर्व कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को पुरखों के सपनों के अनुरूप विकसित करने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य में ग्रामीण जन-जीवन को खुशहाल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा अउ बारी के संवर्धन के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की गई है। इससे राज्य की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। लोक भावना के अनुरूप संस्कृति के संरक्षण के लिए हरेली, तीज, छठ, माता कर्मा जयन्ती और विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों, समाज के कमजोर तबके के लोगों सहित समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारम्भ की हैं। मुख्यमंत्री ने पुरखों के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग का आव्हान किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close