आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है,तीन हफ़्तों के लिए होगा लॉकडाउन

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।राष्ट्र को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये समय कदम-कदम पर संयम बरतने का है। आपको याद रखना है कि जान है जहान है। ये धैर्य और अनुशासन की घड़ी है। जब तक देश में लॉकडाउन की स्थिति है, हमें अपना संकल्प निभाना है,अपना वचन निभाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देश में ये लॉकडाउन 21 दिन का होगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस संक्रमण सायकिल को तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है। एक दिन के जनता कर्फ़्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close