आटो चालकों ने किया थाना घेराव

BHASKAR MISHRA

TORAVA THANAबिलासपुर—आरपीएफ जवानों से विवाद होने के बाद आटोचालक संघ ने तोरवा थाने का घेराव किया। आटो चालक संघ ने थाना प्रभारी को बताया कि आरपीएफ के जवानों ने आटोचालक साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तोरवा थाना पहुंचकर आटोचालक संघ के नेताओं ने आरपीएफ जवानों की शिकायत की है। आटो संघ के नेताओं ने बताया कि आटो चालक स्टेशन के सामने सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच आरपीएफ के जवानों ने आटो चालकों के साथ बदतमीजी की।

                             तोरवा थाना प्रभारी ने परिवरेश तिवारी ने मामले में जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। आटोचालकों की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है।

             सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना आटो चालक स्टेशन के बाहर आटो खड़ी कर देते है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानिया होती है। आटो चालको को स्टेशन से बाहर आटो खड़ा करने की कई बार समझाइश दी गयी। लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। कई बार तो आटोचालक यात्रियों से ही दुर्व्यवहार करते हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मारपीट या किसी तरह की दुर्व्यवहार करने की शिकायत उन तक नहीं पहुंची है।

close