आटो पलटने से सवारी घायल..सभी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती..गाय बचाने में हुआ हादसा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)-  बीच सड़क मे बैठी गाय को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटने से सवारी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को 108 के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
 
                      पुलिस सूचना के अनुसार रोहराकला निवासी पिलेश्वर साहू  अटल चौक पथरिया से आटो क्रमांक सीजी 04 HR- 0481 में बैठकर अपने गांव रोहराकला जा रहा था। आटो में कुल 5 महिला और पुरूष यात्री सवार थे। शाम करीबन 5.30 बजे ग्राम दलपुरवा के पास बीच सड़क पर बैठी गाय को बचाने के चक्ककर आटो पलट गया।
 
            स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय आटो की रफ्तार बहुत थी। यकायक गाय के सामने आने के चलते आटो चालक रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर सका। गाय को बचाने के चक्कर में आटो उलट गया। 
 
                आटो पलटने से यात्री छेदुराम अनंत निवासी रोहराकला मंतराम यादव, सकुन लोधी ,दलपुरवा को गंभीर चोट पहुंची है। सभी को 108 एक्बुलेंस के सहयोग से पथरिया स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 279 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
TAGGED:
close