आठ महीने बाद सामने आया चेरी का परिवार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160104-WA0001बिलासपुर–रायल बेंगाल टाईग्रेस चेरी  (जंगली) और सफेद टाईगर “विजय”(जू ओरिजीन) की मेटिंग से 25 अप्रैल 2015 को कानन में पैदा हुए तीनों शावकों का एक साथ पहली बार फोटो लिया गया। तीनो शावक मस्त और स्वस्थ्य हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कानन रेंडर टी.आर.जायसवाल ने बताया कि चेरी और विजय की औलाद इस समय स्वस्थ्य और मस्त है। जमकर अठखेलियां कर रहे हैं। उन्हें देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। रेंजर जायसवाल ने बताया कि कानन पेण्डारी भारत का पहला जू है जहां सफेद बाघ का नस्ल सुधार किया जाता है। उन्होने बताया कि रायर बंगाल टाइगर्स जो जंगली थी जिसका नाम चेरी है। जू में पैदा हुए नर विजय की मेटिंग से अभी तक तीन शेर शावक पैदा हुए हैं।

                                              चेरी और विजय की मेटिंग से दो साल पहले हेटरोजाइगस टाइग्रेस आशा पैदा हुई थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। इसी तरह पिछले साल 25 अप्रैल को चेरी ने द्वितीय हेटेरोजाईगस शावक को जन्म दिया। जिसमें एक नर और दो मादा हैं। करीब साढ़े आठ माह बाद आज उनका सामुहिक फोटो लिया गया है। चेरी और विजय अपने बच्चों के साथ स्वस्थ्य और मस्त हैं।

Share This Article
close