आत्महत्या के लिए किया गया मजबूर.. पिता की शिकायत पर..पति गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— लालखदान ओव्हरब्रिज से छलांग लगाने वाली महिला की अस्पताल में मौत हो गयी है। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर पति को गिरफ्तार किया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पिता की शिकायत के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पति दहेज को लेकर प्रताडित करता था। घटना के तीन पहले दवाई को छिपा दिया। और तंग आकर महिला ने ओव्हर ब्रिज से छलांग दी।
 
                एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने लाल खदान स्थित ओव्हरब्रिज से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 
 
          उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि 30 साल की शक्ति निवासी उमा देवांगन की शादी  6 महीने पहले देवरीखुर्द निवासी राहलु देवांगन से हुई थी। उमा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसकी दबाई भी चल रही थी। साथ ही पति की प्रताड़ना से परेशान भी थी।
 
           उमेश कश्यप ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के दौारन उमा के पिता ने तोरवा पुलिस को बताया कि उमा मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी दवाई चल रही थी। इसी दौरान पति राहुल दहेज में लाखों रूपए की मांग कर रहा था। उसने सोची समझी रणनीति के तहत घटना के तीन पहले उमा की दवाईयों को छिपा दिया। अन्ततः उमा ने तंग आकर ओव्हरब्रिज से छलांग लगा दी।
 
                 पुलिस ने विवेचना की जानकारी पुलिस कप्तान को दी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर जांच पड़ताल के बाद पति राहुल देवांगन को हिरासत में लिया गया। उमा के पिता की शिकायत पर राहुल देवांगन पर आईपीसी की धारा 304(बी) का अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया गया।
TAGGED:
close