आदिवासियों पर बर्दास्त नहीं..जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ajjeet jogiरायपुर—आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में गरीब निरीह आदिवासियों पर अत्याचार और प्रताड़ना का तांडव प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। झूठे मामले निरीह आदिवासियों पर भाजपा सरकार थोप रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आरोप लगाया है कि बेलगाम प्रशासनिक अधिकारी जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बेलगाम प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जीत जोगी ने रोष कहा है कि  देवती कर्मा और छबेन्द्र कर्मा प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हो रहे हैं। विरोध के बावजूद प्रशासन ने पुर्नस्थापन किये बगैर दन्तेवाड़ा मंदिर के समीप स्थित दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। मंदिर के पास स्थित सभी दुकानें सालों से संचालित हो रही हैं। उन्हें तोड़कर व्यवसायियों को सड़क पर ला दिया गया है। उन्होने कहा कि बेहतर होता दुकान तोड़ने से पहले दुकानदारों के लिए वैकल्पिक पहले से ही प्रशासन कर देता। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

                              पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग भाजपा सरकार से मांग की है कि जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध शांति भंग करने का मामला बनाने वाले अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाये।  जिन लोगों के व्यवसाय को उजाड़ा गया है उनका पुर्नस्थापन किया जाये। जोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के  दमन का कांग्रेस मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार गरीब, निरीह आदिवासियों के ऊपर दमनात्मक कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगायें और दोषी लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करें।

अशोक शर्मा

राजनैतिक सचिव

माननीय अजीत जोगी

प्रति,

श्रीमान संपादक जी,

दैनिक ———, रायपुर/बिलासपुर

close