विकास की मुख्यधारा में आदिवासी समाज…धरम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161220-WA0013बिलासपुर—अमर शहीद वीरनारायण की 129 वीं बलिदान दिवस पर पथरिया के सरगांव में विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज के बैनर तले किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि अमर शहीद हमारे अराध्य हैं। ना केवल आदिवासी समाज बल्कि छत्तीसगढ़ के आन बान शान हैं। आज डॉ.रमन सिंह की सरकार अमर शहीद के सपनों को एक एक कर साकार कर रही है। आदिवासी समाज तेजी से विकास कर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                                       आदिवासी समाज के सभा को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि अमर शहीद वीरनारायण सिंह ने अपना जीवन समाज और जनता के चहुंमुकी विकास को समर्पित किया है। तात्कालीन समय जब लोग आकाल के जूझ रहे थे। उस समय वीरनारायण ने शोषण करने वाले वर्गों के खिलाफ क्रांति का झन्डा बुलन्द  किया। धरम ने कहा कि डॉ.रमन सिंह की सरकार आदिवासी समाज और महिलाओं के लिए कई योजनाए चला रही है। समाज का एक एक वर्ग योजनाओं से लाभान्वित भी हो रहा है। प्रदेश के कोने कोने में विकास और खुशहाली की बयार है।

                 सभा को अपने संबोधन धरमलाल ने अमर शहीद के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि वीरनारायण सिंह छत्तीसगढ़ वासियों के अस्मिता के पहचान हैं। देश उन्हें बहुत आदर के साथ याद करता है।

                                                        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा और सांसद लखनलाल साहू भी उपस्थित थे। साहू और पैकरा ने भी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को याद किया। इसके अलावा मंच पर जनपद अध्यक्ष पथरिया शशि रामानुज साहू , सरगांव नगर पंचायत इंदिरा साहू भी मौजूद थीं। आम सभा में विभिन्न जिलों के आदिवासी समाज ने शिरकत किया।

 

close