आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार..मल्हार में दे रहे थे मंसूबों को अंजाम..मस्तूरी पुलिस ने की जुआ एक्ट में कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—मस्तूरी के मल्हार क्षेत्र में पुलिस ने धावा बोलकर 6 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ  खेलते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्ज से नगद समेत ताश को बरादमद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
                      मस्तूरी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि मल्हार क्षेत्र में कुछ जुआरी दांव लगा रहे है। खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस एडिश्नल एसपी संजय ध्रुव के मार्ददर्शन और डीएसपी निमिषा पाण्डेय की अगुवाई में थानेदार पैजूल शह के साथ मौके पर धावा बोला। पुलिस को आते देख जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन 6 लोगों को पुलिस धर दबोचा।
 
          पुलिस जानकारी के अनुसार रेड कार्रवाई में कुल 6 आरोपी जितेंद्र सिंह पिता राजेश सिंह, देव कुमार पिता बसंत कुमार , अरुण सिंह पिता मैकू सिंह, रमेश साहू पिता विकास साहू, राजेश टंडन पिता राम लखन और नरेश पिता शत्रुघ्न को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। 
 
                      पुलिस ने मौके से 10 हजार से अधिक रूपए समेत ताश को जब्त किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धार 13 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
close