बिलासपुर।कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिये आनंद निकेतन दिव्यांग संस्था के कर्मचारी और दिव्यांग बच्चे भी अपना सहयोग दे रहे हैं। आज संस्था की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रूपये और रेडक्रास में 11 हजार रूपये का सहयोग राशि दिया गया। इस राषि का चेक उन्हांेने कलेक्टर को सौंपा। साथ ही संस्था के कर्मचारी और दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित मास्क भी भेंट किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुषल बुधिया और प्रिन्सिपल शोभना शुक्ला उपस्थित थे।
Join Our WhatsApp Group Join Now