आन बान शान से लहराया तिरंगा..उच्च शिक्षा मंत्री ने ली सलामी..सफेद कपोत उड़ाकर दिया शांति का संदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिले में आजादी का 74वां पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के  पुलिस मैदन में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। मंत्री ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक कबूतर और उल्लास के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रा दिवस की आम जनता को बधाई दी। 
 
                 स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम काफी सादगी और गरिमामय पूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में कोराना महामारी से  निपटने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, के  अधिकारियों, कर्मचारियो, रेडक्रास के कार्यकताओं, एनजीओ को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।  कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए दिन रात काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अमले का भी सम्मान मुख्य अतिथि ने अपने हाथों से किया। साथ ही मुख्य चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन को शील्ड प्रदान किया। 
 
           समारोह में सशस्त्र पुलिस बल सकरी, जिला पुलिस बल पुरूष एवं जिला पुलिस बल महिला, जिला होम गार्ड पुरूष एवं जिला होम गार्ड महिला की टुकड़िया शामिल हुई। इस अवसर पर संभागायुक्त डाॅ. संजय अंलग, आईजी पुलिस  दीपांशु काबरा, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, नगर निगम महापौर रामशरण यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, के अलावा प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
close