आन बान से लहराया तिरंगा…जगह जगह दी गयी सलामी…शहीदों का हुआ सम्मान….रंगारंग कार्यक्रम हुआ पेश

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— जिले में आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद साहू नेे संयुक्त परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। शांति के प्रतीक कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए गए। संयुक्त परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के साथ जिला कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल भी थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    समारोह में पुलिस जवानों ने तीन बार हर्ष फायर किया। राष्ट्रीय गान का धुन बजाया गया। विभिन्न स्कूलों की छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शाल, श्रीफल से सम्मानित किया। नक्सली हिंसा में शहीद 24 जवानों के परिजनों को भी शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

        कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’’ भारत माता की जय के नारे लगाये। इस अवसर पर अपर आयुक्त डाहिरे, उपायुक्त फरिहा आलम सिद्दिकी, अर्चना मिश्रा और कमिष्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 कलेक्टोरेट  एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण

              कलेक्टोरेट बिलासपुर और  नए पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस को कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग नेे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कलेक्टर बंगले और जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर में भी ध्वजारोहण किया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ध्वजारोहण

                              स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और कार्यपालक अध्यक्ष, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया।

close