आपातकाल के खिलाफ भाजपा का कालादिवस…सांसद साहू ने कहा..विधायक पर लाठीचार्ज गलत..जब सवन्नी ने कहा लोकतंत्र पर धब्बा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी ने आज आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सांसद लखनलाल साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण समिति के चेयरमैन ने कांग्रेस की कथनी और करनी पर जमकर बरसा। नेताओें ने इस बात से इंकार किया कि देश में अब आपातकाल स्थिति का आना किसी भी सूरत में संभव नहीं है। हां कांग्रेस सरकार होती तो देश में कुछ भी संभव हो सकता था। यही कारण है कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को एक सिरे से खारिज कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             मंगलवार को भाजपा कार्यालय में सांसद लखनलाल साहू और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल सचिव भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि आज से तीन दशक पहले आपातकाल लगाया गया। जिसका दंश आज भी देश की जनता को याद है। गांधी नेहरू परिवार की तानाशाही ने देश को ताक पर रखकर अपना स्वार्थ सिद्ध किया। आज भी जनता आपातकाल की भयावह स्थिति को सोचकर कांप जाता है। दोनों नेताओं ने बताया कि नेहरू गांधी परिवार ने देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया। तात्कालीन समय विपक्ष के नेताओं को चुनचुनकर निशाना बनाया गया। कुछ लोगों को बलात तरीके से शर्तों पर कांग्रेस में प्रवेश दिलाया गया। तात्कालीन समय लोगों की अभिव्यक्ति की भी आजादी छीन ली गयी।

             सवन्नी और साहू ने बताया कि समाचार पत्र पत्रिकाओं पर भी मीसा लगा दिया गया। पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया। लेकिन देश की जनता ने हार नहीं मानी। लोकतंत्र को ना केवल पटरी पर लाया। कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई ।

                   सवाल जवाब के दौरान सांसद लखन लाल साहू और भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की भयावह स्थिति को करीब से देखा है। दुबारा देश को कोई स्वार्थ के लिए ताक पर ना रखे। सबको इस बात का अहसास दिलाने पार्टी ने आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

                भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी के बयानों को किस तरह से देखते हैं। उन्होने कहा है कि देश में आपातकाल के आसार हैं। सवाल का जवाब को टालते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मनमानी करने का किसी को अधिकार है। देश संविधान के अनुसार चलता है। कालादिवस मनाने का मूल उद्देश्य भी यही है कि देश आज भी आपातकाल के दौरान नेहरू गांधी परिवार के आतंक को भूला नहीं है।

                                     दोनों नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश में देश का तेजी से विकास हो रहा है। सबका साथ भी मिल रहा है। प्रदेश में डॉ.रमन सिंह ने विकास का गंगा बहाया है। भाजपा सरकार को विकास यात्रा के दौरान जमकर समर्थन भी मिल रहा है।

         पुलिस आंदोलन को बलात तरीके से दबाया जा रहा है..। क्या यह आपातकाल का संकेत नहीं है। आडवाणी ने दो साल पहले कहा था। दोनों नेताओं ने एक बार फिर सवाल को टाला। उन्होने कहा कि आपातकाल जैसे हालात का देश में कोई स्थान नहीं है। सरकार पुलिस जवानों की मांग को गंभीरता से ले रही है। लोकतांत्रिक रूप से सारी मांगे जायज है।

             सासंद लखनाल साहू ने कहा कि विधायक विमल चोपड़ा..लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के लिए आंदोलन कर रहे थे। विमल चोपड़ा समेत भीड़ पर लाठीचार्ज गलत है। मामले में मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया है। मंत्री अजय चन्द्राकर ने जांच पड़ताल पूरी कर ली है। विधायक या किसानों पर लाठीचार्ज गलत है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। सांसद ने स्पष्टतौर पर माना कि विमल चोपड़ा पर लाठीचार्ज गलत है।

                  पत्रवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू,मेयर किशोर राय,वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन ऋषि विशेष तौर पर मौजूद थे।

Share This Article
close