आप का फैसला…..बल्लू भवानी दंतेवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव…..कांग्रेस और केन्द्र की नाकामियों से जनता में आक्रोश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 रायपुर—दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दम खम से चुनाव मैदान में उतरेगी। जमीनी तैयारी शुरू हो गई है | आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संयोजक कोमल हुपेण्डी ने मीडिया से बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज कराने वाले युवा और जुझारू नेता बल्लू भवानी दंतेवाड़ा से चुनावी मैदान में पार्टी प्रत्याशी बनकर ताल ठोकेंगे।
                  कोमल हुपेन्डी ने बताया कि जनता उपचुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त ईमानदार राजनीति को देखना चाहती है। केन्द्र की सरकार से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। राज्य सरकार की वादाखिलाफी से परेशान है। लोगों में जमकर आक्रोश है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी ही एक नये विकल्प के रूप में जनता के बीच है।
               हुपेण्डी ने बताया की पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दंतेवाड़ा उपचुनाव को मिशन मोड में लड़ने का हमें निर्देश दिया है। पूरी  तैयारी के साथ चाकचौबंद योजना तैयार है। जल्द ही  राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ आगमन होगा। साथ ही पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता और वालंटियर दंतेवाड़ा कूच करेंगे। बल्लू भवानी को विधानसभा भेजने अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।
Share This Article
close