आप नेताओं ने कहा…परिवर्तन का अर्थ समझ रही जनता..जसबीर,शैलेश,अरविन्द ने बताया…घर पहुंच होगी 100 योजनाएं

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा प्रत्याशी एक साथ एक नवम्बर को नामांकन दाखिल करेंगे। आज प्रेस वार्ता में बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि इन दिनों जनता की मिजाज को अच्छी तरह पढ़ा जा सकता है। सत्ता परिवर्तन की आवाज उठने लगी है। जनता से आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों को भरपूर प्यार मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का मन जनता ने बना लिया है। चूंकि बिलासपुर को न्यायधानी का दर्जा एक नवम्बर 2000 को मिला। इसलिए जनता के भावनाओं को ध्यान में रखकर एक नवम्बर को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

                         बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी प्रत्याशी डॉ.शैलेश आहुजा ने बताया कि जनता से थक चुकी है। स्थानीय विधायक ने सिर्फ दुख ही दिया है। सिवरेज के धूल ने एक पीढ़ी को रोगी बना दिया है। मेरे साथ सिन्धी समाज ही नहीं बल्कि शहर का एक एक पीड़ित व्यक्ति है। जीत आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि जनता की होगी।

              एक सवाल के जवाब में डॉ.आहुजा ने बताया कि बिलासपुर न्यायधानी शहर है। लेकिन यहां कि जनता के साथ भाजपा सरकार ने हमेशा अन्याय ही किया। हजारों हजार घर झुग्गियों में निवास कर रही है। शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। आहुजा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पढ़े लिखे और रोजगार से जुड़े हुए लोग हैं। हम मांगने नहीं बल्कि जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए चुनाव मैदान में है। उन्होने यह भी कहा कि साढ़े चार साल कुछ नहीं होना है। पचास करोड़ खर्च कर भाजपा और कांग्रेस के नेता जनता के पांच हजार करोड़ रूपए ग़ड़प जाएंगे। अपने दुख सुख का हिसाब करने के लिए पांच साल में केवल एक बार ही मौका मिलता है। यदि जनता ने कदम उठाया तो जिन्दगी संवर जाएगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मूलभूत समस्याओं का निराकरण मात्र 100 दिन में कर दिया जाएगा।

                        प्रेसवार्ता में सातो विधानसभा प्रत्याशियों के नाम को दुहराया गया। बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि यदि जनता ने आशीर्वाद दिया तो विधायक तनख्वाह को बिल्हा विधानसभा के विकास में लगाया जाएगा। रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे। हमर संगवारी के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 100 से अधिक योजनाओं को घर पहुंंच सेवा में शामिल किया जाएगा। जसबीर सिंह ने कहा कि जनता ने परिवर्तन का अर्थ अच्छी तरह से समझ लिया है।

      इस दौरान पथरिया निवासी और लोरमी विधायक दावेदार महेन्द्र सिंह ने बताया कि लोरमी में सरकार की योजनाएं दम तोड़ रही है। बेरोजगार, मजदूर, किसान, सभी लोग परेशाना हैं। भाजपा विधायक तोखन साहू के खिलाफ भंयकर आक्रोश है। जनता से सीधा संवाद होने के कारण आदिवासी समाज की समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। जनता इस बार ना केवल भाजपा को हराएगी बल्कि आप प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर सरकार बनाने रायपुर भेजेगी।

              इस दौरान बेलतरा विधायक प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय ने अपनी बातों को रखा। आप नेताओं ने 13 सूत्रीय संकल्प पत्र को भी पढ़ा। उन्होने कहा संकल्प पत्र को ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।

close