आप नेताओं ने मांगा…विधायक से पांच का हिसाब…कहा सरकार बनाते ही सुधारेंगे व्यवस्था…26 सौ में खरीदेंगे धान

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–हरदी में दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक महेन्द्र गोयल ने किसानों को संबोधित किया। मौका था बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी जसबीर सिंह की अगुवाई में बीते दिन आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का। महेन्द्र गोयल ने कहा दिल्ली सरकार ने बीत कुछ सालों में लोकहित जो काम किये हैं। वैसा ही जनहित का काम आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। गोयल ने कहा किसानों का धान 26 सौ रूपए में खरीदा जाएगा।

                            बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के हरदी गांव स्थित आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को दिल्ली सरकार के विधायक महेन्द्र गोयल ने रिचार्ज किया। गोयल ने कहा कि बिल्हा विधायक से पांच साल का जवाब मांगा जाए। उन्होने छत्तीसगढ़ में किसानों की बदहाली,युवाओं की बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। गोयल ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सारी समस्याएं दूर की जाएंगी।

        महेन्द्र गोयल ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने ठान लिया है कि तानाशाही करने वाली सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आम आदमी प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

                 बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है। सरकार और विधायक से पांच साल का हिसाब मांग रही है। लेकिन जनप्रतिनिधि मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। जनता ने भी फैसला कर लिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को बनाना है।

close