आप नेता और प्रचार वाहन पर हमला…हुपेन्डी का आरोप…लोकप्रियता के डर गए विपक्षी…कर रहे जानलेवा हमला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
रायपुर—आम आदमी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि आप प्रत्याशियों को निशाना बनाया जा रहा है। भानुप्रतापपुर में आप नेता और मुख्न्यमंत्री पद के उम्मीदवार कोमल हुुुपेंडी के प्रचार वाहन पर हमला किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाया गया।।
         आप नेताओं के अनुसार हुपेन्डी के प्रचार वाहन पर हमला करने में भाजपा नेताओं का हाथ है। पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज सुमन पोला रोहित केमरो, संतलाल दावडे देवलु सलाम और अजय यादव पर शाम 6 बजे शाह कट्टा गांव में प्रचार वाहन रोककर मारपीट की गयी है।
                  आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचार दिल्ली के विधायक मनोज कुमार ने हमले की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि सरकार आप नेताओं और पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गयी है। हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए बार बार हमला किया जा रहा है। लोकतंत्र को कुचलने की साजिश की जा रही है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी दमन का करारा जवाब देगी। अब जनता की अदालत में इनके कारनामों का फैसला होगा।
              आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कोमल हुपेंडी ने बताया कि विरोधी दलों की तरफ से लगातार  हमारे प्रचार अभियान को वाधित किया जा रहा है। कुशासन से जनता का ध्यान भटकाने लगातार कोशिशें हो रही है। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि जनता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। हुपेन्डी ने बताया कि भानुप्रतापपुर थाना में हमला करने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत की गयी है।
close