आप नेता जसबीर ने कहा..घर-घर जाबो,बदलाव लाबो…कार्यकर्ताओं में उत्साह…जनता को दिखाएंगे सरकार का चेहरा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–आम आदमी कार्यकर्ताओं और नेताओं की पथरिया में चुनावी बैठक हुई। बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष जसबीर सिंह की अगुवाई में हुई बैठक के दौरान बूथ स्तर के नेता और कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बातचीत की। साथ ही घर घर जाबो..बदलाव लाबों के नारे के साथ चुनाव में सक्रिय होने का एलान किया। बैठक में बूथ अध्यक्षों को वरिष्ठ नेताओं ने विशेष दिशा निर्देश भी दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                         सोमवार को आम आदमी पार्टी की विशेष बैठक पथरिया रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में मंडल और बूथस्तर के नेता शामिल हुए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी आम पार्टी नेताओं की विशेष चर्चा हुई। इस दौरान आप नेताओं ने चुनाव के मद्देनजर रणनीतियों पर खुलकर चर्चा की। घर घर जाबों बदलाव लाबों योजना पर विचार विमर्श किया गया। आप नेता सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार की कुशासन से परेशान हो चुकी है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। ईमानदार और जुझारू लोगों की तलाश कर रही है।

आप नेता ने बैठक के बाद बताया कि लगातार बैठक और जनता के बीच भ्रमण के दौरान आसानी बदलाव के संकेत को महसूस किया जा सकता है। इसी बात को ध्या में रखकर पथरिया रेस्ट हाउस में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल और बूथ स्तर के अध्यक्षों उपाध्यक्षों के बीच जनता तक अरविन्द केजरीवाल के संदेश को पहुंचाने का फैसला किया गया।

जसबीर ने बताया कि मडल और बूथ स्तर के अध्यक्षों उपाध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता कमर कस कर चुनाव के लिए तैयार है। घर घर जाबो बदलाव लाबों अभिय़ान को आम जनता तक पहुचाने का संकल्प लिया है। जल्द ही पथरिया क्षेत्र में आप कार्यकर्ता जनता के बीच संवाद करेंगे। सरकार की कथनी और करनी की जानकारी देंगे। साथ ही दिल्ली सरकार और अरविन्द केजरीवाल की उपलब्धियों को पेश करेंगे।  जनता को छत्तीसगढ़ के वास्तविक चेहरे से भी रूबरू कराएंगे।

close