रायपुर— आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के बाद आज गृहमंत्री से मिलकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त की मांग की है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी समेत प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। पार्टी के नेताओं ने कार का शीशा तोड़कर महत्वपूर्ण कागजात पार करने वाले और उसे इस काम सहयोग देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग गृहमंत्री रामसेवक पैकरा से की है।
रायपुर में आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था और माफियाओं की दबंगई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के आर.टी.आई. प्रभारी और राज्य समिति के सदस्य उचित शर्मा की कार के शीशे को तोड़कर बीते दिन किसी ने कागजात चुरा लिया है। यह घटना शहर के मध्य सर्किट हाउस में हुआ।
इसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन करने के बाद गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के निवास स्थान पहुंचकर मामले में शिकायत की। इसके पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने व्हिसिलव्लोवर पर हमला रोको, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो का नारा भी लगाया।
उचित शर्मा ने सीजी वाल को बताया कि गृहमंत्री से मिलकर हमले ना केवल इस घटना की बल्कि बिगड़ती कानून व्यवस्था और माफियाओं की मनमानी को लेकर शिकायत की है। उन्होंने मंत्री को बताया कि इस प्रकार की हरकत से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ा है। अब जाहिर हो चुका है कि प्रदेश में अपराधियों का जमकर बोलबाला है। उचित ने बताया कि गृहमंत्री ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री से मिलने पहुंचने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में संकेत ठाकुर,आलोक शुक्ला, ओमप्रकाश ओझा, नम्र्रता यदु, नागेश बंछोर, उचित शर्मा, संतोष कुशवाहा, बबलू पाण्डे समेत कई लोग उपस्थित थे।