आप ने दी शहीदों को श्रद्धांजली,कहा–नक्सलियों की पैठ गहरी

BHASKAR MISHRA

IMG-20170425-WA0031(1)बिलासपुर–केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की थी। बावजूद इसके जवान शहीद हो रहे हैं। यह बातें मंगलवार की शाम को नेहरू चौक पर जवानों को श्रद्धांजली देते हुए आप नेताओं ने कही।

                      शाम को नेहरू चौक पर आम आदमी पार्टी और स्वयंसेवी संगठनों ने सुकमा में नक्सल मुठभेढ़ के दौरान हुए शहीदों को श्रद्धांजली दी। उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाया। पीडित परिवार के सहानुभूति प्रकट कर शहीद जवानों को नमन् किया।

                       आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश में स्वतंत्र पत्रकारिता करने वाले और निर्दोष नागरिकों को परेशान करने में सरकार को आनंद आता है। प्रदेश का खुफिया तंत्र फेल हो चुका है। हर जगह चापलूसों ,ठेकेदार का बोलबाला है। निर्दोष आदिवासी और कर्तव्य निभाते जवान मारे जा रहे है। बस्तर में विकास के नाम पर खर्च हो रहे बेहिसाब सम्पत्ति कमीशनखोरों की जेब में जा रहा है। कुल मिलाकर प्रदेश में विकास के नाम पर खाना पूर्ति और नक्सलियों के नाम पर निर्दोषों को निशाना बनाया जा रहा है।

                    आप नेताओं ने कहा कि बस्तर में सारे काम सुचारू रूप से चल रहे हैं। ठेकेदार सड़कें बनवा रहे है। उनकी रक्षा जवान कर रहे है। पैसा ठेकेदार कमा रहे है और अधिकारी कमीशन खा रहे है। लेकिन इसका भुगतान जवानों को भुगतना पड़ रहा है। आप नेताओं ने कहा कि नक्सलियों की सत्ता के गलियारों में अच्छी पैठ है। ठेकेदार,कारपोरेट  फंड देते हैं। ठेकेदारों के मुनाफे पर व्यापार फल फूल रहा है।लेकिन बलिदान देश के बेकसूर जवानों को देना पड़ रहा है।

                     आप नेताओं के अनुसार आज तक किसी नक्सली ने बिजली सड़क पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों पर गोलियां नहीं चलाई हैं। आम आदमी पार्टी ने बस्तर में कारपोरेट ठेकेदार अफसर नेता और नक्सली गठजोड़ की उच्च स्तरीय जांच की माग की है।

                  कैंडल मार्च में पार्टी के कार्यकर्त्ता सहित पार्टी के आनंद मिश्रा,नन्द कश्यप (छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन), डा.लाखनसिंह, पीयूसीएल,जसबीर सिंह,अरविन्द पाण्डे, रवि यादव, नागेश्वर मिश्रा, राजनी सोरेन(अधिवक्ता,hrln) कपूर वासनिक( मराठी साहित्य संघ) शालिनी गेरा(JAGlag) निकिता अग्रवाल(JAGlag)प्रियंका शुक्ला,अधिवक्ता (JAGlag,आम आदमी पार्टी) बबलू सिंह,प्रताप सिंह,नीलोत्पल शुक्ला,डी डी सिंह,संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

close