आप ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151009_135702बिलासुपर—आम आदमी पार्टी ने आज कलेक्टर अन्बलगन पी. से मिलकर सरकार पर जनता से वादा खिलाफी करने आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कलेक्टर से बताया कि विधानसभा चुनाव के दो साल पूरे होने को हैं लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। आप नेताओं ने राज्यपाल के नाम एक पत्र लिखकर कलेक्टर से मांग की है कि भाजपा सरकार पर वादा निभाने का दबाव डाला जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अन्बलगन पी. से आप नेताओं ने कलेक्टर से बताया कि भाजपा सरकार ने 2013 में किय़ गए वादों को अभी तक नहीं निभाया है। राज्यपाल को लिखा पत्र कलेक्टर को सौंपते हुए आप नेताओं ने बताया कि जनता परेशान है किसान खून के आंसू रो रहा है लेकिन प्रदेश सरकार पर कोई असर नहीं है। आप नेताओं ने मांग की है कि जनता को छलने वाली सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

                       पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप संयोजक नीलोत्पल शुक्ला ने मीडिया से बताया कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों से बड़े बड़े वादे किये थे। दो साल बाद भी उसे पूरा नहीं किया गया है। नीलोत्पल ने बताया कि भाजपा ने सरकार बनते ही किसानों से एक-एक दाना खरीदने का वादा किया था। धान का समर्थन मूल्य 2100 रूपए किए जाने का एलान किया था। प्रति क्विंटल 300 रूपए बोनस दिये जाने की बात कही गयी थी। व्याज मुक्त ऋण देने की भी बात भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था। जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया।

             निलोत्पल ने बताया कि बहुमत पाने के बाद भाजपा ने छात्रों को भी छला है। ऊद्योग में स्थानीय बेरोजगारों के लिए ना तो कोई कानून बनाया गया और ना ही छात्रों को लैपटाप हीं दिया गया। शुक्ला ने कहा कि वाई फाई योजना अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में रिक्त पदों की भर्तियों का भी अभी तक अता-पता नहीं है।

               आप नेताओं ने कलेक्टर से कहा कि जनता से झूठ बोलने वाली सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए।

close