आम आदमी पार्टी का एलान…दमखम से लड़ेंगे निकाय चुनाव..बैठक में हुआ विधानसभावार प्रभारियों का फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Aap, Fake Video, Savita Ananad, Tajinder Pal, Loksabha Election, Evm, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party,,Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Elections 2019 News, Lok Sabha Elections 2019 Latest News, Lok Sabha Elections 2019 Schedule, Lok Sabha Elections 2019 Dates, Lok Sabha Elections 2019 Survey, Lok Sabha Elections 2019 Prediction, Lok Sabha Elections 2019,बिलासपुर— निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पारदर्शिता के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तैयारियों को ध्यान में रखकर राज्य पदाधिकारियों ने बिलासपुर विधानसभा समेत जिले के सभी विधानसभा के लिए निकाय पर्यवेक्षकों के नाम का एलान भी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         आमआदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में पूरी तैयारी से उतरने का फैसला किया है। चुनाव की तैयारियों को लेकर बिलासपुर लोकसभा पार्टी प्रभारी हरीश चंदेल की अगुवाई में पिछले दिनों बैठक हुई। बैठक में प्रदेश और स्थानीय स्तर के नेताओं ने शिरकत किया। निकाय चुनाव की तैयारियों और गतिविधिय़ों को लेकर विस्तार से पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई।

               चर्चा के बाद विधासभावार प्रभारियों के नाम का एलान किया गया। मरवाही का स्वामी प्रपन्नाचार्य,कोटा का जयप्रकाश यादव, तखतपुर विधानसभा में अरविन्द पाण्डेय,बिलासपुर में प्रियंका शुक्ला, राधा श्रीवास, दीपांशु कश्यप, बिल्हा के लिए राजेश शर्मा, बेलतरा विधानसभा प्रभारी मोहम्मद जावेद और मस्तूरी की प्रभारी पद की जिम्मेदारी रामाश्रय कश्यप को दी गयी।

           बैठक में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने संकल्प लिया कि चुनाव को पूरे दम खम से लड़ा जाएगा। विपक्ष के खिलाफ ईमानदार और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंंह,लक्ष्मी टण्डन, नागेश्वर मिश्रा समेत, प्रपन्नाचार्य, नागेश्वर मिश्रा, सूर्यकांत,वसीम खआन,घासी राम साहू,श्यामपाल जानकी,राम साहू,दीपांशु कश्यप,अनिल सिंह बघेल, आशुतोष,मनीष गुप्ता, कार्तिक सिंह चौहान,अरविन्द पाण्डेय, विनोद जांगड़े, राधे श्याम भोई, राधा श्रीवास, मोहम्मद जावेद, ज्ञानेन्द्र देवांगन,,मनहरण केशरवानी, रवि यादव,शरद कुमार रितेश पाण्डेय,समेत कई आप नेता मौजूद थे।

close