आम आदमी पार्टी का बदलबो छत्तीसगढ़ शंखनाद…गोपाल राय करेंगे टिकट का फैसला…कार्यकर्ताओं में उत्साह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी की बदलबो छत्तीसगढ़ दूसरे चरण की पदयात्रा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आशार्वाद से शुरू होगी। 23 मार्च को आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता भगत सिंंह चौक पर एकत्रित होकर यात्रा से पहले शहीद भगत सिंह की शहादत को नमन करेंगे। फूल माला और श्रदांजलि देने के बाद घर-घर जाबो बदलाव लाबो जयघोष से पदयात्रा का आगाज करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर घर-घर जाबो बदलाव लाबो अभियान 23 मार्च भगत सिंह के शहादत दिवस से शुरू होगा। अभियान के पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह के शहादत को याद करेंगे।

                       प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने बताया कि 23 मार्च से सभी विधानसभा में ब्लॉक स्तर  पर विधानसभा की टीमें गांव गांव और वार्डों के एक एक घर जाएंगी। कार्यकर्ता और पदाधिकारी मात्र तीन साल में हासिल दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने रखेंगे। पार्टी के उद्देश्यों और विचारों से भी मतदाताओं को अवगत कराएंगे।

                                        प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में  आप की टीम पाम्पलेट और वाल पेंटिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगी। अभियान के दौरान आप कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के एक एक घर से आम आदमी पार्टी की मजबूत के लिए आशीर्वाद मांगेगे।

                                जसबीर सिंह ने बताया कि घर घर जाबो बदलाव लाबो अभियान प्रदेश में एक साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में  23 मार्च से 23 अप्रैल 2018 तक चलाया जाएगा।  यात्रा समापन पर प्रदेश प्रभारी गोपाल राय अम्बिकापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 25 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी करेंगे।

Share This Article
close