आम आदमी पार्टी ने की 21 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति,बिलासपुर में प्रथमेश मिश्रा,कांकेर से देवलाल नरेटी बने अध्यक्ष,देखें पूरी लिस्ट

Shri Mi
3 Min Read
Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Elections 2019 News, Lok Sabha Elections 2019 Latest News, Lok Sabha Elections 2019 Schedule, Lok Sabha Elections 2019 Dates, Lok Sabha Elections 2019 Survey, Lok Sabha Elections 2019 Prediction, Lok Sabha Elections 2019,रायपुर।आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की नयी कार्यकारणी घोषित होने के पश्चात लागतार संघठन निर्माण का कार्य चल रहा है ।पार्टी की राज्य इकाई ने सर्वसम्मति से प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ गोपाल राय के समक्ष एक राय रखी थी कि पूर्व के अनुभव को देखते हुए अब संघठन का नव निर्माण जिला स्तर पर किया जाए।CGWALL.COM के WhatsApp GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
गोपाल राय ने सहमती दे दी और तदानुसार  उसी आधार पर पूरे प्रदेश में 27 जिलो के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए और उनको ये जिम्मेदारी दी गयी थी की कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो की बैठक कर सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव कर राज्य समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
आपको बता दे की 12 तारीख को प्रदेश स्तरीय बैठक राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे पर्यवेक्षकों द्वारा 21 जिलो की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी जिसमें सभी 21 जिलों के रिपोर्ट के आधार पर प्रस्तावित जिला अध्यक्ष के नामो पर राज्य समिति ने मुहर लगा दी है।
प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी ने लगातार प्रदेश  पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी मंशा जानने का प्रयास  किया और बहुत ही बारीकी से जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है।
यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं की सहमति के आधार पर की गई है। एक ठोस संघठन के विस्तार में सभी जिला अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण हैं इसलिए राज्य समिति ने इस निर्णय को सर्वसम्मति स्वराज की परिकल्पना के आधार पर  लिया है।
राज्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ,प्रदेश संघठन मंत्री सूरज उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दुर्गा झा सचिव के.ज्योति ,प्रदेश सह संघठन मंत्री मुन्ना बिसेन ,योगेन्द्र सेन , कमल नायक,चैतराम देवखटकर ,राजनितिक प्रशिक्षण समिति सदस्य प्रफुल्ल बैस,देवेंदर सिंग भाटिया किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष शत्रुघन साहू प्रदेश मिडिया प्रभारी जयंत गायधने ,प्रदेश युवा अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़कर संतराम सलाम देवलाल नरेटी , अनुशासन समिति सदस्य कमल नारायण शर्मा वर्णिता सिन्दुरिया व् राज्य समिति के अन्य साथी शामिल थे।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का नाम जिलावार इस प्रकार है
1 बिलासपुर- प्रथमेश मिश्रा
2 रायपुर -कमल किशोर कोठारी
3 दुर्ग- मेहरबान सिंग
4 महासमुंद-भूपेंद्र चंद्राकर
5 दंतेवाड़ा- कोपा कुंजाम
6 नारायणपुर- नरेंद्र नाग
7 कांकेर- देवलाल नरेटी
8 बालोद- मधुसूदन साहू
9 राजनांदगांव- महेश वर्मा
10सूरजपुर- शोभनाथ गुप्ता
11 बलरामपुर-इंद्रदेव नाग
12 जांजगीर- सुरेश शांडिल्य
13 कोरबा- प्रितेश साहू
14 जशपुर- विष्णु कुलदीप
15 बेमेतरा- अंजोर दास घृतलहरे
16 धमतरी- अकबर मंडावी
17 गरियाबंद- रुद्र सेन सिन्हा
18 बलौदा बाजार- जग्गनाथ महिलांगे
19 बस्तर- तरुणा बेदरकर
20 बीजापुर – जगदीश शर्मा
21 सरगुजा- साकेत त्रिपाठी
 शेष जिलों की बैठक रिपोर्ट राज्य समिति को प्राप्त नहीं होने के कारण शेष 6 जिलो के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं ।उन सभी जिलों के रिपोर्ट आने के पश्चात जल्द ही घोषणा की जाएगी।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close