आरक्षक ने जीता पुलिस कप्तान का दिल…एडिश्नल एसपी ने किया सम्मान..पुलिस कर्मचारियों में खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जिले के व्यस्तम थानों में से एक सिविल लाइन थाना के आरक्षक अश्वनी पटेल को पुलिस कप्तान के निर्देश पर एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा गुलदस्ता देकर स्वागत किया है। ओपी शर्मा और थाना प्रभारी ने बताया कि बीते कुछ ही दिनों के अन्दर अपराधियों की धर पकड़ में अश्वनी पटेल ने रिकार्ड स्थापित कर विभाग और थाना को गौरवान्वित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               जानकारी हो कि सिविल लाइन थाना की गिनती ना केवल शहर बल्कि बिलासपुर जिले के सबसे व्यवस्त थानों में होती है। बावजूद इसके थाना स्टाफ अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचने में कोर कसर नहीं छोड़ता है। इसी क्रम में नए थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के ज्वाइन करने के बाद एक बार फिर थाना में हमेशा की तरह स्टाफ ने काम को गंभीरता से लिया। देखते ही देखते कई पुराने मामलों में फरार अपराधियों को थाने के रास्ते जेल तक पहुंचा दिया। 

            ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बेहतर काम को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर आज सिविल लाइन थाना में पदस्थ आरक्षक अश्वनी पटेल को गुलदस्ता,नगद इनाम,डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। शर्मा ने जानकारी दी कि अश्वनी पटेल ने थाना प्रभारी और पुलिस महकमे को विश्वास कायम रखते हुए अपने काम को बहुत ही शानदार तरीके पूरा किया। अश्वनी पटेल ने मात्र कुछ ही दिनों के अन्दर दो स्थायी वारन्ट, 11 गिरफ्तारी वारंट और 70 समंस को ना केवल तामील कराया। बल्कि अपराधियों के बीच अपने नाम का खौफ भी बैठाया।

               ओंमप्रकाश शर्मा ने कहा कि अश्वनी की सफलता में थाना स्टाफ समेत विशेष रूप से थाना प्रभारी और पुलिस कप्तान का सकारात्मक रूख भी शामिल है। पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया है कि अब बेहतर पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर सम्मानित किया जाएगा।

             अश्वनी पटेल को सम्मानित करने के दौरान पुलिस महकमें के आलाधिकारी और स्टाफ मौजूद थे।

close