धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।इतवार को जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने केंद्र सरकार की आरक्षण नीति के खिलाफ स्थानीय गौशाला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री मरकाम ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश को तोड़ने के लिए संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
यह फूट डालो और राज करो जैसी नीति है जबकि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा मौलिक रक्षा के लिए संविधान में प्रावधान किया गया था। केन्द्र सरकार देश के संविधान को तहस-नहस कर रही है।
उज्ज्वला का ढोल पीटकर वोट मांगने वाले प्रचारमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार के खिलाफ गैस सिलेंडर के बढ़ते लगातार दामों एवं भाजपा-RSS की आरक्षण विरोधी नीतियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस, प्रदेशव्यापी धरना आयोजित कर विरोध कर रही है।
— MOHAN MARKAM (@MohanMarkamPCC) February 16, 2020
धमतरी में मैं स्वयं शामिल हुआ। pic.twitter.com/oRGSBZ9eIM