आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

abhayबिलासपुर—सरकण्डा स्थित सुभाष चौक पर स्थित नेता जी की प्रतिमा के साथ की गयी छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेसियो ने बताया कि लचर प्रशासनिक व्यवस्था ने असामाजिक तत्वों के मनोबल को बढ़ाया है। नगर निगम ने महापुरूषों की प्रतिमाओं को उपेक्षित छोड़कर अपमानित करने का काम किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि नेताजी की प्रतिमा के साथ जो कुछ भी हुआ है उसके लिए नगर निगम,यातायात और पुलिस व्यवस्था जिम्मेदार है। शहर की पुलिस और यातायात कर्मचारी नागरिकों से हेलमेट के नाम पर चंदा में व्यस्त है। हेलमेट चेंकिंग के नाम पर सरकारी खजाने को भरने दादागीरी और चालन काटा जा रहा है। बड़ी और खतरनाक गाड़ियों को यातायात विभाग ने खुली छूट दे रखा है। शहर के अंदर दुर्घटनाएं आम बात हो गयी है। दुघटनाओं से चौक-चौराहों की सम्मानित बेजान मूर्तियां भी सुरक्षित नहीं हैं। अटल ने बताया कि चौक-चौराहों पर लगी मूर्तियां नगर निगम की जवाबदारी में शामिल हैं। मूर्तियों का टूट जाना, गिर जाना साबित करता है कि नगर निगम अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है।

                               अटल और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर नगर निगम मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ एफ.आईआर नहीं कराता है कांग्रेस के उग्र आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस नेताओं कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री सुभाषचंद्र बोस की फाइलें खंगाल रहे हैं…तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित नगर निगम बिलासपुर सुभाषचंद्र की प्रतिमा को सहेजने में नाकाम साबित हुई है।

close