आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर— तोरवा धान मण्डी के पास स्थित एक घर में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले का नाम भागवत प्रसाद देवांगन पिता केजू देवांगन बताया जा रहा है। मृतक आटा चक्की में मरम्मत कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा धान मण्डी के पास रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने तनाव में आकर फासी लगा लिया। मृतक का नाम भागवत प्रसाद देवांगन है। भागवत देवांगन आटा चक्की में आपरेटर का काम करता था। सुबह उसकी बेटी ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की पिता ने फांसी लगा ली है।

                     तोरवा पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिक और शारारिक रूप से काफी परेशान था। उसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह की शिकायत थी। स्वभाव से चिड़चिड़ा भी था। आर्थिक रूप से वह काफी परेशान था। उसकी पांच बेटियां भी जिनमें से चार की शादी भी हो चुकी है। घर के रोज रोज से परेशान होकर उसने देर रात आत्महत्या की है।

close