आलेख को जिला नामदेव समाज की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160711-WA0022 बिलासपुर… समाज की एकता से ही समाज आगे बढ़ेगा। संत नामदेव ने समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया है। नामदेव समाज विकास परिषद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश नामदेव ने कही। नामदेव आज बिलासपुर जिले की श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं युवा परिषद की नई कार्यकारणी के गठन के लिए प्रमुख पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए थे। नई कार्यकारणी के गठन में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को सम्बोधित करते हुए नामदेव ने कहा कि, शिक्षित समाज ही समाज को आगे बढ़ाता है। हमारा समाज तेजी से शिक्षा की ओर अग्रसर है।आने वाली पीढ़ी निश्चित् ही समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।उन्होने समाज से कहा कि सामुहिक आदर्श विवाह के माध्यम से दहेज प्रथा को खत्म करना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद और युवा परिषद के जिला कार्यकारणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। श्री नामदेव समाज विकास परिषद के जिला अध्यक्ष पद के लिए आलेख वर्मा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।  कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष  संतोष नामदेव और शिवराम चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव को चुना गया। जिला महामंत्री पद पर मुकेश नामदेव और अंकेक्षक पद के लिए डाॅ के.पी.नामदेव को चुना गया।

close