आशीर्वाद के बाद शुरू होगी तीसरे चरण की यात्रा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151027-WA0005बिलासपुर—किसान अधिकार न्याय पदयात्रा का तीसरा चरण तखतपुर ब्लाक से कल शुरू होगा। अपनी टीम के साथ यात्रा पर रवाना होने से पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद के बाद कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे।  इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण की टीम भी यात्रा के अंत साथ देगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               गुरूवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस की टीम तखतपुर से तीसरे चरण की किसान न्याय अधिकार पदयात्रा पर रवाना होगी। इसके पहले कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्य़ार्पण कर सभा को संबोधित करेंगे। किसान न्याय पदयात्रा की टीम तखतपुर से निगारबंद, राजकापा, बहुरता, पूरा और फिर बेलपान के लिए रवाना होगी। 6 नवंबर को यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन कांग्रेसियों की टीम घुटकु से लमेर,भाडम होते हुए गनियारी पहुंचेगी।

                     मालूम हो कि राजेंद्र शुक्ला की अगुवाई में किसान न्याय यात्रा को कोनी में 14 अक्टूबर को पीसीसी अध्यक्ष ने झण्डी दिखाकर रवाना किया था। पहले चरण की यात्रा बेलगना शुरू होकर तीसरे दिन बेलगहना में खत्म हुई थी। दूसरा चरण लिंगियाडीह से शुरू होकर तीसरे दिन मस्तूरी विशाल जनसभा के साथ अंजाम तक पहुंचा था।  राजेन्द्र शुक्ला के अनुसार पदयात्रा को जगह जगह भरपूर समर्थन मिला है। तीसरे चरण की यात्रा भी सफल होगी।

                       यात्रा प्रभारी पिनाल उपवेजा ने बताया कि अघिकार न्याय यात्रा के प्रभाव से ही धान खरीदी की तिथि को सरकार ने 1 दिसंबर की जगह 16 नवंबर किया है। 2100 रुपये धान समर्थन मूल्य और बोनस 300 रुपये की मांग भी पूरी होगी

। कांग्रेस को लगातार किसानों से समर्थन मिल रहा है।

close