इंतजार के बाद फूटा गुस्सा…बैंक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध…कहा चाहिए प्राइज इंडेक्स वेतन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी संघ ने आज काली पट्टी बांधकर विरोध के साथ कामकाज किया। कर्मचारियों ने मंहगाई सूचकांक वेतनमान को लेकर काली पट्टी बांधा है। नाराज कर्मचारियों ने बताया कि शासन को प्राइज इंडेक्स वेतनमान लागू करना होगा। अन्यथा विरोध प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
              जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कर्मचारियों ने महंगाई सूचकांक वेतनमान को लेकर अपना विरोध जाहिर किया है। बांह पर काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने दिनभर काम किया। साथ महंगाई सूचकांक वेतनमान को लागू करने को कहा। विरोध कर रहे संगठऩ के पदाधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर ने बैंक कर्मचारियों को प्राइज इंडेक्स (मंहगाई सूचकांक) वेतनमान देनें के निर्देश दिया है। बावजूद इसके पंजीयक सहकारी संस्था रायपुर ने कलेक्टर के निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया है। जिसके चलते सहकारी बैंक कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है।
              कर्मचारियों ने बताया कि सहकारी संस्थाएं से कलेक्टर निर्देश को गंभीरता से नहीं जाने से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। फैसला नही होने से महंगाई सूचकांक का फायदा कर्मचारियों को नही मिल रहा है। कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि महंगाई सूचकांक फैसले से सरकार पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं आएगा।
                     कर्मचारियों के अनुसार  बैंक अपनें ही फंड से कर्मचारियों को वेतनमान स्वीकृत करेगी। मामले को लेकर पंजीयक को दो बार संघ की तरफ से ज्ञापन भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक कोई पहल नही किया गया। इससे कर्मचारी संघ समेत लोगों में नाराजगी है। फिर भी काली पट्टी का असर प्रबंधन पर नहीं होता होता है तो अब आगे के आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
            बताते चलें कि प्राइज इंडेक्स 7 वां वेतनमान का सुपिरियर स्वरुप है। प्राइज इंडेक्स के लागू होने से सहकारी बैंक कर्मचारियों को सीधा है। आज इसी बात को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांदकर नाराजगी जाहिर की है।
close