इंदिरा गांधी के योगदान को कांग्रेसियों ने किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161119-WA0316बिलासपुर—बेलतरा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमत्री इंदिरा गाधी की जयंती को स्मरणोंत्सव के रूप में मनाया। सभी लोगों ने भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री के कार्यो को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इंदिरा गांधी की सौवीं जयंती को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्मरणोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है।सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साल भर देश को कांग्रेस के योगदान और इंंदिरा गांधी की उलब्धियों को जन-जन तक पहुचाएंगे.

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100 वीं जयंती पर मुख्य तिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम चरण भोई ने कहा कि आज का सशक्त भारत इंदिरा जी के योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। भारत की प्रगति का श्रेय सबसे ज्यादा प्रियदर्शनी इंंदिरा गाँधी को जाता है | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,बेलतरा विधान सभा के प्रत्याशी भुनेश्वर यादव ने कहा कि इंदिरा गाँधी का जन्म राजनितिक परिवार में हुआ | बचपन में वानर सेना का गठन कर स्वतंत्रता सेनानियों को गुप्त दस्तावेज ,सन्देश पहुंचाने का काम किया। 

                    भुवनेश्वर ने कहा कि देश के प्रथम महिला प्रधानमन्त्री बनकर इंदिरा गांधी ने ना केवल इतिहास रचा बल्कि उन्होने जो कार्य किया उसे सदियों तक याद रखा जाएगा। बैंक का राष्ट्रिय करण ,पोखरण में परमाणु परीक्षण ,हरित क्रांति ,1971 युद्घ में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार, बांग्लादेश का जन्म, जैसा काम कोई महामानव ही कर सकता है। इंदिरा गांधी ने शोषित ,सर्वहारा समाज की हमेशा चिंता की।

                      पूर्व जिला पंचायत एसडीएस झगर राम सूर्यवंशी ,अनिल यादव ,पुरुषोत्तम  सिंह साहू ,अशोक साहू,राजेश्वर देवांगन ,लाला वर्मा ,बलराम यादव समेत बड़ी संख्या में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने इंदिरा को याद किया।

close