इंदौर।केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर इंदौर सिरमौर बन गया है। लगातार तीसरे वर्ष इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल हुआ है। इसके साथ ही इंदौर ने हैट्रिक लगा दी है।केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा के लिए आज का दिन निश्चित किया गया था। आज सुबह 10 बजे से राष्ट्रपति भवन में इन परिणामों की घोषणा और पुरस्कारों के वितरण के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश से इंदौर, भोपाल और उज्जैन के महापौर निगम आयुक्त और नेता प्रतिपक्ष को दिल्ली बुलवा लिया गया था। इन सभी के दिल्ली पहुंच जाने के बाद कल इस कार्यक्रम की रिहर्सल हुई थी। उसके पश्चात आज सुबह कार्यक्रम शुरू होने के 1 घंटा पूर्व एक बार फिर रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल में इन सभी को बता दिया गया कि कार्यक्रम के दौरान परिणामों की घोषणा होगी और विजेता शहरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा अलंकृत किया जाएगा।
सात टॉप पुरस्कार:
कैटेगरी | शहर |
सबसे स्वच्छ शहर | इंदौर |
सबसे स्वच्छ बड़ा शहर | अहमदाबाद (10 लाख से ज्यादा आबादी वाला) |
सबसे स्वच्छ मध्यम आबादी वाला शहर | उज्जैन (3 -10 लाख की आबादी) |
सबसे स्वच्छ छोटा शहर | एनडीएमसी दिल्ली (3 लाख से कम आबादी) |
सबसे स्वच्छ राजधानी | भोपाल |
सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट | दिल्ली कैंट |
सबसे स्वच्छ गंगा टाउन | गौचर, उत्तराखंड |
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के निरंतर तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में प्रथम आने व भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी एवं उज्जैन को छोटे शहरों में स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर स्थानीय जनता,ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि,सफ़ाई कर्मियों के जज़्बे व स्थानीय प्रशासन को बधाई।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 6, 2019