इकबाल सिंह बैस होंगे मध्यप्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। श्री बैंस 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्व मंडल, ग्वालियर, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पदस्थ थे। श्री बैंस पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की ओर से बनाए गए मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी का स्थान लेंगे। श्री रेड्डी को कुछ दिन पहले ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुख्य सचिव बनाया था। उन्होंने श्री एस आर मोहंती का स्थान लिया था।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close