इतिहास के पन्नों में गुम होगी कांग्रेस पार्टी–जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amit_jogiबिलासपुर—पडोसी राज्यों के नतीजे ने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में आईना दिखा दिया है। देश में क्षेत्रीय दलों का सीधा मुकाबला भाजपा से है। कांग्रेस का युग अब खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के लोग साल 2018 में कांग्रेस को मतदान कर अपना वोट खराब नहीं करेंगे। यह बातें प्रेस नोट जारी कर मरवाही विधायक अमित जोगी ने कही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  महाराष्ट्र और ओडिशा निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतक्रिया देते हुए मरवाही विधायक अमित जोगी ने कांग्रेस पर फिर निशाना साधा है। प्रेस नोट जारी कर अमित जोगी ने कहा कि दोनों पडोसी राज्य महाराष्ट्र और ओडिशा निकाय चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो चुका है। देश में भाजपा का सीधा मुकाबला अब क्षेत्रीय दलों से है…ना कि कांग्रेस से…।  छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की स्थिति पडोसी राज्यों जैसी होने वाली है। भिलाई.चरोदा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपने गृह वार्ड में कांग्रेस को नहीं जीता पाए। जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खऱाब नहींं करना चाहेँगे।

                                                     अमित जोगी ने कहा कि  ओडिशा के 853 ज़िला परिषद के चुनावों में केवल झारसुगड़ा जिले में ही कांग्रेस की साख बची है। ऐसा ही कुछ हाल महाराष्ट्र में है। चुनावी परिणामों से स्पष्ठ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी वार्ड चुनाव जीतने के भी काबिल नहीं रह गयी है। साल 2018 विधानसभा में कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ होना तय है।

                               अमित जोगी ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की कर्मभूमि माने जाने वाले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का हाल किसी से छिपा नहीं है। पार्टी का नाम लेने वाला भी कोई नहीं है। इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी के नाम से पहचान बना चुकी कांग्रेस पार्टी अब इतिहास के पन्नों में गुम होने वाली है।

close