इधर मंत्री को बताया..सभी निर्दलीय कांग्रेस के साथ..उधर कमला ने थाम लिया भाजपा का हाथ…जिला अध्यक्ष ने कहा..हम कहते नहीं करते हैं..देखते रहें..अभी क्या कुछ होता है..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–-इधर 6 बजे छत्तीसगढ़ भवन में रविन्द्र चौबे पत्रकारों को बता रहे थे कि सभी निर्दलीय कांग्रेस के साथ है। ठीक उसी समय वार्ड क्रमांक 58 की निर्दलीय प्रत्याशी कमला पुरूषोत्तम पटेल का भाजपा कार्यालय में सदस्यता के बाद सम्मान किया जा रहा था।
 
                     बताते चलें कि करीब 6 बजे पत्रकारों से चर्चा के पहले कैबिनेट मंत्री को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बचे तीन पार्षद सम्मान के साथ कांग्रेस में प्रवेश के लिए तैयार है। यही बात रविन्द्र चौबेे ने पत्रकारों से कही। पत्रकारों को अन्दर से जानकारी मिली कि शहजादी,कमला और लक्ष्मी को मुख्यमंत्री के हाथों कांग्रेस में प्रवेश दिलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के बाद देर शाम पत्रकारों को जानकारी मिली कि कमला पटेल ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।इसके बाद कांग्रेस नेताओं के मंसूबों को गहरा झटका लगा है।
 
               अपनी प्रतिक्रिया में जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लोग कांग्रेस की रीति नीति से परिचित हो चुके हैं। कमला पटेल ने भाजपा की सदस्यता लेकर इस बात को जाहिर कर दिया है। अभी बहुत कुछ होना बाकी है…आगे क्या कुछ होना है..देखते रहिए।क्योंकि हम कहने पर नहीं..बल्कि करने पर विश्वास करते हैं।
 
         देर शाम करीब सात बजे नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 58  रानी दुर्गावती नगर की निर्दलीय पार्षद कमला पुरूषोत्तम पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
                   पार्षद कमला पुरूषोत्तम पटेल ने बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष के हाथों भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद कमला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर प्रवेश किया है। भाजपा ही वह राजनैतिक दल है जहां सबका साथ सबके विकास के लिए राष्ट्रवाद की राजनीति देखने को मिली है। मौके पर भाजपा का दुपट्टा पहनाकर कमला पुरूषोत्तम पटेल का भाजपा प्रवेश कराया गया।
 
                  कमला पटेले के भाजपा प्रवेश पर अपनी विचार जिला अध्यक्ष ने जाहिर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि देखते रहिए अभी बहुत कुछ होना बाकी है। निर्दलीय पार्षद भाजपा के लगातार सम्पर्क में है। कमला पटेल एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। किन्ही कारणों से उन्हें एक दिन पहले प्रवेश नहीं दिलाया जा सका। आज उन्होेने खुद भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रवेश की इच्छा जाहिर की । उन्हें विधि विधान से पार्टी में शामिल किया गया। 
          
            जिला अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री ने क्या कहा..हम नहीं जानते हैं। लेकिन यह बात स्पष्ट है कि कमला समेत अन्य निर्दलीय भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। हम केवल कहते नहीं है..बल्कि करते है। हमने वही किया…देखते रहिए अभी बहुत कुछ करना है। करने के बाद ही कुछ बताएंगे। 
 
                                   इस मौके पर धनंजय त्रिपाठी, विक्रम सिंह, विजय शर्मा, नन्दाचार्य त्रिपाठी, भाजपा प्रत्याशी आरती दुबे, पुरूषोत्तम पटेल, विनोद सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, जागेश्वर तिवारी, किशोर मंजारे, बंशीधर पटेल, फिरतराम बघेल, उमाशंकर यादव, संजय यादव, अरूण पटेल, कमल पटेल, रामफल यादव, दुर्गा शेठ्ठी, राजेश सूर्यवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close