इन्दु अनंत बिलासपुर यूनिवर्सिटी की नई रजिस्ट्रार

Shri Mi
1 Min Read

BUNewबिलासपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर यूनिवर्सिटी मे कुलसचिव के पद पर डॉ अरुण सिंह, सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) को प्रतिनियुक्ति मे बिलासपुर यूनिवर्सिटी मे कुलसचिव के रूप मे पदस्थ किया था। पर अब इनकी प्रतिनियुक्ति खतम हो गई है। गुरुवार को राज्य शासन ने डॉ अरुण सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए इनकी सेवा वापस लेते हुए डॉ इन्दु अनंत पूर्व कुलसचिव जो अभी उच्च शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर मे पदस्थ है उन्हे राज्य शासन ने बिलासपुर यूनिवरसिटि के कुलसचिव के पद पर पदस्थ किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  जुलाई के अंतिम हफ़्तों मे सहायक प्राध्यापकों की भी ट्रान्सफर लिस्ट आनी शुरू हो गए है। जिसमे गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार दुजराम टंडन सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र को शासकीय महाविद्यालय पाखंजूर से शासकीय महाविद्यालय कांकेर और एसके टोपपो को शासकीय महाविद्यालय सीतापुर से शासकीय महाविद्यालय पथलगाँव किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close