इन्दू चौक में चाकूबाजी…पीड़ित की हालत गंभीर..देर रात अपोलो में भर्ती..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-इन्दू चौक में रात्रि करीब साढ़े दस बजे के आसपास दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें से एक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। और पीडित चाकू के हमले से गंभीर रूप से लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मामले की जानकारी सिविल  लाइन पुलिस तक पहुंची। आनन फानन पुलिस ने गंभीर रूप से पीड़ित लड़के को अपोलो में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि भर्ती किए जाने के बाद घंटों घायल की स्थित नाजुक बनी रही। रात्रि तीन बजे के आसपास स्थिति में सुधार देखने को मिली। फिलहाल पीड़ित का अभी भी अपोलो में इलाज चल रहा है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहा क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लिया है। बताया जा रहा है चाकूबाजी करने वाला युवक जाना पहचाना है। देर रात्रि सिविल लाइन पुलिस एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। लेकिन एफआईआर दर्ज फिलहाल नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर पीडि़त पक्ष में भयंकर आक्रोश है। पुलिस भी सतर्क है। जानकारी मिल रही है कि वारदात के समय दोनों शराब के नशे में थे।

close