इरफान के निधन से देश में शोक.. पढ़ें दिग्गजों ने क्या कहा..जिन्दगी पर फिल्मी पान सिंह तोमर का नजरिया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

भारत(नई दिल्ली)-–मशहूर अभिनेता इरफान खान का इलाज के दौरान कोकिला बेन अस्पताल मुम्बई में निधन हो गया। इरफान न्यूरोइन्डोक्राइन कैंसर से पीड़ित थे। एक दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पहले उनका इलाज लंदन में चल रहा था। इलाज के बाद काफी राहत भी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          53 साल के इरफान खान के निधन पर केंद्रीय मंत्री समेत देश के नेताओं ने गहरा शोक जाहिर किया है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर, स्मृति ईरानी,मुख्यमंत्री अरविंद,वसुंधरा राजे सिंधिया,ज्यातिरादित्य सिंधिया समेत कई लोगों ने दुख जाहिर किया है। 

अमिताभ बच्चन

                  अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा इरफ़ान ख़ान के निधन की सूचना मिली। दुखद और परेशान करने वाली ख़बर हैं। एक अद्भुत टैलेंट। गरिमामयी सहकर्मी। सिनेमा की दुनिया में सक्रिय योगदान देने वाली शख़्सियत। इतनी जल्दी छोड़कर चले गये। बहुत बड़ा निर्वात हो गया है। 
 
अरविन्द केजरीवाल

          दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन की सूचना मैं हैरान हूं। उनके काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

देवेन्द्र फणनवीस

             महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने इमरान खान के निधन पर शोक जताया है।

प्रकाश जावड़ेकर

               केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि इरफान बहुमुखी अभिनेता थे। निधन की खबर  मिलने से काफी दुखी हूं। परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

राहुल गांधी

                  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता थे। वह वैश्विक फिल्म और टीवी मंच पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे।

ज्यातिरादित्य सिंधिया.वसुंधरा राजे

                 भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर इरफान के साथ तस्वीर साझा किया है। उन्होने लिखा कि निस्संदेह, यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

          राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी इरफान के निधन पर गहरा शोक जताया है।  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा इरफान खान ने अपने अभिनय से फिल्मी पात्रों के जीवन को सचित्र उकेर दिया था। ओम शांति ओम

सुजीत सरकार

      फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े.. लड़े और बहुत लड़े…मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा। शांति और ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम।’ इरफ़ान ज़िंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। जाते-जाते उन्होंने कहा भी था ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं।

न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से पीडित

सलाम बॉम्बे से किया था डेब्यू 

         इरफ़ान ख़ान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत इंटरनेशल फ़िल्म से की थी। उनकी पहली फ़िल्म ‘सलाम बॉम्बे’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। उस समय इरफ़ान ख़ान एनएसडी में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।

 लंदन जाने से पहले कहा था

            साल 2018 में रोग की जानकारी के बाद इरफान लंदन में इलाज करवाने गए थे। इस समय उन्होने कहा भी था कि जिन्दगी का स्वाद चख रहा हूं। क्योंकि अनिश्चितत ही जिन्दगी की निश्चितिता है। उन्होने यह भी कहा था कि लगता है मैं अब सरेन्डर कर रहा हूं।

close