इस राज्य में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 3812 नये मामले

Chief Editor
2 Min Read

दिल्ली।राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,800 से अधिक मामले फिर सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या सवा ढाई लाख के करीब पहुंच गयी। चिंता की बात यह भी है कि निषिद्ध क्षेत्रों में भी बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार 3,812 मरीजों के सामने आने से राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2,46,711 हो गई। इस दौरान 3,742 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,09,632 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 37 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,982 हो गयी है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 52,405 लोगों जांच की गईं और इसमें पाॅजिटिव दर 7.27 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 25,55,007 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,34,4,74 है। दिल्ली में कुल जांच में पाजिटिव दर 9.66 प्रतिशत पाई जा रही है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 33 और बढ़ कर 32,097 हो गयी है। इनमें से होम आइसोलेशन में 18,910 हैं। दिल्ली में मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के प्रयास में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज बढ़कर 1,872 हो गयी है। गौरतलब है कि राजधानी में पिछले दिनोेंं लगातार चार हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

close