ईशू ने दिया शांति और सद्भावना का संदेश–अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DECIPALS CHARCH ME MANTRI SHRI AMAR AGRWAL (3)बिलासपुर—नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल ने आज डिसाईपल्स चर्च  में क्रिश्चियन यूथ कान्फ्रेस  कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को प्रभु ईशू के उपदेशों और त्याग से लोगों को सीख लेना होगा। तभी समाज और देश में साम्प्रदायिक सौहार्द्ध का वातावरण बनेगा। विकास का रास्ता भी खुलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न चर्च से आए युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें प्रभु ईशु मसीह के जीवन से शिक्षा लेने जरूरत है। आदर्श और सात्विक जीवन जीने के लिए मानव समाज को प्रेम और क्षमा  देने का प्रभु ईशू ने संदेश दिया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर आदर्श समाज की संरचना में सबको योगदान देना होगा।

इस अवसर पर यूथ क्रान्फेस स्पार्कल के प्रमुख डॉ विवर्त लाल ने उपस्थित युवाओं को बाइबिल में दिए गए संदेश से अवगत कराया। कार्यक्रम के संयोजक एलेक्जेडर पाल, पादरी अनुराग नथानियल, सीनियर पादरी एस नथानियल,  ए पाल समेत मसीही समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  रत्नेश ने किया। इइस मौके पर भारी संख्या में समाज के युवा उपस्थित थे।

close