उगते सूर्य को हजारों लोगों ने दिया अर्घ्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

chhath---28बिलासपुर–आज छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने अरपा तट के छठघाट पर सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य़ दिया। श्रद्धालुओं के उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। शहर के विशाल छठघाट मैदान में हर साल की भांति इस बार भी हजारों की तादाद में लोग मौजूद हुए। पूरा मैदान मानो दुल्हन की तरह सजा नजर आया। लोग एक दूसरे को छठ पूजा की बधाई देते नजर आए। पूरे छठ पूजा के दौरान छठव्रती छठ मैया से सुख समृद्धि की कामना की। कठोर नियम कायदों का पालन करते हुए देश समाज के लिए आशीर्वाद मांगा।

.

                                     मालूम हो कि पन्द्रह नवम्बर को शाम पांच बजे महाआरती के साथ छठमहार्व का आगाज हुआ था। 16 नवम्बर को खरना मनाया गया। 17 नवम्बर को भक्तों और व्रतियों ने अस्ताचल के सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी तरह आज सुबह तीन बजे पहुंचकर छठघाट पर श्रद्धालुओं ने माता छठ का विशेष रूप पूजन किया। पूर्व में सूर्य की लाली देखते ही भक्तों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सभी व्रतियों के चेहरे दमक उठे। सभी ने मिलकर एक साथ माता के गोद में भगवान सूर्य को प्रणाम करते हुए अर्घ्य दिया।

                                               इस दौरान उपस्थित लोगों ने माता छठ का जयघोष किया। भगवान सूर्य से सभी के लिए विशेष आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पाटलीपुत्रा सांस्कृतिक समिति ने उपस्थित लोगों को साधुवाद देते हुए पुलिस व्यवस्था के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

close