उच्च शिक्षा के सभी संस्थान जुड़ेंगे ई-लायबे्ररी से,रतनपुर कॉलेज के वार्षिकोत्सव मे शामिल हुए मंत्री उमेश पटेल

Shri Mi
2 Min Read

रतनपुर। शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के वार्षिकोत्सव में आज उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर मंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के सभी संस्थानों को ई-लायबे्ररी के जरिये जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से मोबाईल में सारी किताबें विद्यार्थी पढ़ सकेंगे और विषय विशेषज्ञ तथा बेस्ट प्रोफेसरों की स्पीच को भी मोबाईल में सुन सकते हैं। इस व्यवस्था से छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा अध्यययन सामग्री सुलभ करायी जा सकेगी। श्री पटेल ने महाविद्यालय के विभिन्न आावश्यकताओं एवं मांगों को पूरा करने की बात कही। सीजीवालडॉटकॉम(CG JOBS/NEWS) के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, विजय केशरवानी, अटल श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य आर.एस. खरे ने स्वागत भाषण दिया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्हांेने बताया कि यह महाविद्यालय वर्ष 1989 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के अथक प्रयासांे से आरंभ किया गया था। वर्तमान में महाविद्यालय में 1400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्हांेने महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

महाविद्यालय में आधुनिक जिम और अन्य खेल सुविधा उपलब्ध हैं। जिसके फलस्वरूप छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान बना रहे हैं। महाविद्यालय के लायब्रेरी में 20 हजार से अधिक पुस्तकें और शोध पत्रिकाएं उपलब्ध हैं। साथ ही वाचनालय भी है, जहां बैठकर विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विज्ञान विषय के छात्रों के लिये उन्नत प्रयोगशाला, कौशल विकास के लिये पाठ्यक्रम आदि की जानकारी उन्हांेने दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close