उपकेन्द्र स्थापना में 117 करोड़ रूपए खर्च….36 किलोमीटर खींची गयी लाइन…एमडी का दावा…बेरोकटोक होगी बिजली आपूर्ती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
Bijli Bill, Electric Bill, Manohar Lal Khattar,रायपुर—-छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी ने दावा किया है कि गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर है। इसके लिए हर स्तर पर समय के अनुसार कदम भी उठाए जा रहे हैं। अध्यधिक दबाव वाले उपकेन्द्रों और वितरण लाइनो का निर्माण और विस्तार से तेजी से किया जा रहा है।
                             छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी ने दावा किया है कि शासन के मंशानुरूप बेरोकटोक बिजली आपूर्ति करना प्राथमिकता है। बातों को ध्यान में रखते हुए कम्पनी लगातार अधिक दबाव वाले उपकेन्द्रों और सम्बद्ध पारेषण लाईनों का निर्माण-विस्तार तेजी से कर रहा है। इसी क्रम में धरदेही में नवनिर्मित 220/132 केव्ही  उपकेन्द्र को स्थापित किया गया है। लगभग 41 करोड़ रूपये की लागत से तैयार उपकेन्द्र की क्षमता 320 एमव्हीए है।
                       ट्रासंमिशन कंपनी प्रबंध निदेशक तृप्ति सिन्हा ने बताया कि स्थापित किए गए उपकेंद्र को ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन, प्रयास से सफलतापूर्वक शुरू किया गया है। निश्चिच रूप से इसके लिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
              तृप्ति सिन्हा ने बताया कि 220/132 के.व्ही. धरदेही जिला मुंगेली उपकेंद्र को शुरू करने के लिए लगभग 71 करोड़ रूपए की लागत से 220 केव्ही मोपका-सिलतरा और मोपका-भाटापारा 32 किलोमीटर लिलो लाईन का विस्तार किया गया। इसके अलावा  5 करोड़ की लागत से 132 केव्ही पथरिया-धरदेही 4 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाईन का निर्माण किया गया है।
                   नवनिर्मित उपकेंद्र के शुरू होने से भविष्य में पथरिया और बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेरोकटोक बिजली आपूर्ति होगी। उपकेंद्र के निर्माण से पथरिया, बावली, कुकुसदा, अड़र, सरगांव, तिफरा, बिलासपुर, चकरभाटा समेत अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने में सफलता मिली है।
                                       तृप्ती सिन्हा ने बताया कि  धरदेही 220/132 केव्ही उपकेंद्र की स्थापना से पहले पथरिया और बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 132/33 केव्ही  पथरिया उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती थी।
close