उपचार के दौरान महिला की मौत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

JILA ASPTALबिलासपुर– बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर एक में अज्ञात महिला टाटा नागपुर पैसेंजर की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला को जीआरपी ने तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी है। जीआरपी ने महिला की शिनाख्त के लिए सभी जिलो के थानो को पत्र लिखा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर 30 साल की महिला नागपुर- टाटा पेसेन्जर की चपेट में आने से घायल हो गयी। हादसा ट्रेन में चढने के दौरान हुआ। पैर फिसलने से महिला पटरी के नीचे चली गयी। जीआरपी ने महिला को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।  महिला कहा की रहने वाली है अभी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस पता-साजी में जुट गयी है। महिला की पहचान के लिए सभी जिलो के थानो को पत्र लिखा गया है। जीआरपी मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

close