उपाध्यक्ष पर बेजाकब्जा और मुरूम बेचने का आरोप

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20161119-WA0075बिलासपुर–-चकरभाटा में इन दिनों मुरूम की लूट IMG-20161119-WA0074मची है…किसी को मुरूम चाहिए तो चकरभाटा पहुंच जाए…आसानी से मुरूम मिल जाएगा। अन्डर ब्रीज निर्माण के दौरान निकलने वाला मुरूम राजनीति का मुद्दा बन गया है। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता एक दूसरे पर मुरूम चोरी का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता की माने तो चोरी छिपे जनपंचायत उपाध्यक्ष मुरूम का कारोबार करता है। बावजूद इसके उसके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है। जहां तहां सरकारी जमीन को खोदकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुरूम निकालता है। मुरूम बेचने के साथ वाटिका के पीछे तालाब को पाटकर हथियाने का खेल भी जनपंचायत उपाध्यक्ष कर रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    चकरभाटा रेलवे फाटक के पास अन्डरब्रीज निर्माण कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान निकलने वाले मुरूम की इन दिनों जमकर लूट हो रही है। बताया जा रहा है कि बोदरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष जहां तहां सरकारी और निजी जमीन खोदकर मुरूम निकालता है। किसी की हिम्मत नहीं है कि नेता का विरोध करे।

                         IMG-20161119-WA0073          नाम नहीं छापने की शर्त पर भाजपा के एक नेता ने बताया कि आनंद वाटिका के पास सरकारी तालाब है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष की उस पर नजर है। अन्डरब्रीज निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मुरूम से तालाब पाटा जा रहा है।  दबंग नेता होने के कारण किसी की हिम्मत भी नहीं होती कि उसका विरोध करे। भाजपा नेता ने बताया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सामने किसी की नहीं चलती है। सीएमओ भी उसके सामने नतमस्तक है। उसने बताया कि यह सच है कि अन्डरब्रीज निर्माण कार्य से निकलने वाला मुरूम घटिया स्तर का है। लेकिन बिना इजाजत खुलेआम मुरूम बेचना किसी का अधिकार नहीं है।

                     भाजपा नेता ने बताया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष चोरी छिपे और दिन दहाड़े जरूरत पड़ने पर सरकारी जमीन से बिना इजाजत मुरूम निकालता रहता है। तब भी कोई कुछ नहीं कहता है। भाजपा नेता के अनुसार मुरूम के खेल में केवल बोदरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष ही नहीं बल्कि उसके चहेते और रिश्तेदार भी शामिल हैं। फिलहाल बोदरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष इस समय अन्डरब्रीज से निकल रहे मुरूम से ना केवल तालाब पाट रहे है बल्कि ट्रक वालों को बेच भी रहे है। IMG-20161119-WA0071

सरकारी जमीन पर कब्जा

         कांग्रेस नेता विजय वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। यह सच है कि वह इन दिनों अन्डरब्रीज की खुदाई से निकल रहे मुरूम को बेच रहा है। अभी तक उसने करीब हजार ट्रक से अधिक ट्रिप मुरूम बेच चुका है। निर्माण से निकल रहे मुरूम और मिट्टी से तालाब भी पाट रहा है। शायद वह तालाब पर कब्जा करना चाहता है।

                              विजय वर्मा ने बताया कि कुशल पाण्डेय रेलवे की सरकारी जमीन पर भी कब्जा किया है। आनन्द वाटिका का लॉन रेलवे जमीन पर ही है। उसने रेलवे जमीन पर निजी कैन्टीन खोला है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण है कि वह जहां खाली जमीन पाता है उसे कब्जा कर लेता है।

     IMG-20161119-WA0083                 विजय के अनुसार नगर पंचायत उपाध्यक्ष की मनमानी से लोग परेशान हैं। मेरे पास प्रमाण है कि उसने कहां, कब और किस जमीन को खोदकर मुरूम निकाला है। विजय ने बताया कि वह खनिज विभाग से नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुशल पाण्डेय की शिकायत करेगा। राजस्व विभाग से शिकायत कर पूछुंगा कि क्या शासन ने कुशल पाण्डेय को सरकारी जमीन और संम्पति को हथियाने का लायसेंस दिया है। विजय ने बताया कि कुशल पाण्डेय अपने अधिकारों का बेजा इस्तेमाल कर रहा है। बोदरी नगर पचायत सीएमओ को भी दबाव में रखता है। यही कारण है कि उसके इन्ही आदतों के चलते बोदरी नगर पंचायत का विकास बहुत पीछे छूट गया है।

मुझको मुरूम की जरूरत नहीं

                 सीजी वाल से बातचीत करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुशल ने बताया कि अन्डरब्रीज निर्माण में घटिया मुरूम निकल रहा है। ना तो मुझे मुरूम से काम है और ना ही मिट्टी की जरूरत है। तालाब पाटने का सवाल ही नहीं उठता है। आरोप राजनीतिक और मनगठंत है। यदि विजय के पास प्रमाण है तो सामने लाए।

close