उप सरपंच चुनाव के दौरान जमकर मारपीट..थाना में ग्रामीणों ने किया हंगामा…मुख्य आरोपी फरार..2 अन्य पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- कोनी थाना क्षेत्र के निरतु उप सरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दो लोगों के सिर पर चोट पहुंची है। रामस्नेही नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित और ग्राम वासियों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में उत्तरा माथुर और जितेन्द्र माथुर को धर दबोचा है। मुख्य आरोपी कमल माथुर फरार है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश की जा रही है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

               जानकारी हो कि सोमवार को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव सम्पन्न हुआ। दोपहर को कोनी थाना क्षेत्र के निरतु ग्राम पंचायत में उप सरपंच चुनाव के दौरान दो गुटो में खूनी संघर्ष हो गया। चुनाव के दौरान अपने प्रत्याशी को जीताने और समर्थन देने गांव के लोग भी पंचायत पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गुटों में जमकर गाली गलौच और झूमाझटकी हुई।

          पुलिस जानकारी के अनुसार दोपहर को भारी संख्या में ग्रामीण घायल के साथ शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कलम माथुर, जितेन्द्र माथुर, उत्तरा माथुर ने रामस्नेही पर जानलेवा हमला किया है। बीच बचाव करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी चोट पहुंची है। कमल,जितेन्द्र और उत्तरा माथुर अपने साथियों के साथ राम स्ने्ही को लात घूसों से मारा। साथ ही पत्थर से सिर भी फोड़ दिया है। 

                 लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रामस्नेही के बयान को दर्ज किया । साथ ही पीड़ित के बयान पर उत्तरा,कमल और जितेन्द्र माथुर समेत अन्य लोगों पर अपराध दर्ज किया। पुलिस के अनुसार कमल और उत्तरा माथुर आदतन बदमाश है। उनके खिलाफ थाने में कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तरा माथुर और जितेन्द्र माथुर समेत उसके एक अन्य साथी को पकड़ लिया है। जबकि कमल माथुर और उसके दो अन्य साथी फरार है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान भीड़ ने थाना घेरकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

TAGGED: , , ,
close