उम्रदराज कांग्रेस और अंतर्कलह का लाइलाज रोग…महतो

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160112_172112बिलासपुर– कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी को डरने या प्रतियोगिता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस गुटबाजी से फुर्सत ही नहीं है। वह एक दिन खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगी। जिन्हें अपने से ही फुर्सत नहीं है वह पार्टी देश की क्या सेवा करेगी। कांग्रेस उम्रदराज पार्टी हो गयी है। समय के साथ उसकी सोच भी पुरानी हो गयी है। इसलिए धीरे धीरे उसका खत्म होना तय है।अंतागढ़ टेप के बहाने वही सब कुछ हो रहा है। यह बातें कोरबा सांसद डॉ.वंशीलाल महतो ने आज पत्रकारों से कही।

                   कोरबा सांसद डॉ.बंशीलाल महतो ने कहा कि सिमगा में शिलान्यास कार्यक्रम में कोरबा जिले को केन्द्र ने सर्वाधिक सौगात दिया है। इस सौगात से कोरबा के विकास में नई गति मिलेगी। उन्होने कहा कि पहले कांग्रेस को अपनी अंदरूनी कलह से निजात मिले तब वह जनता के बारे में कुछ सोचेगी। महतो ने अंतागढ टेप मामले में कहा कि कांग्रेस में इन दिनों वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। हम तो बस यह देख रहे हैं कि क्या इस लड़ाई में प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व रह भी जाएगा या नहीं। उन्होने कहा कि दरअसल कांग्रेस को अंतर्कलह का लाइलाज रोग लग चुका है।

                          कोरबा सांसद ने बताया कि अंतागढ़ टेप मामले में कोई लेना देना नहीं है। हमें ना तो जोगी से कुछ लेना देना है और ना ही बघेल से। हमें तो बस जनता की सेवा से मतलब है। यदि कांग्रेसियों ने यही किया होता तो आज उनकी हालत ऐसी नहीं होती। महतो ने कहा कि चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। निकाय में मिली हार का पार्टी पर कोई असर नहीं होने वाला है। इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी को थोड़ी बहुत आक्सीजन जरूर मिली है। लेकिन जल्द ही जीत का आक्सीजन अंतर्कलह में खत्म हो जाएगा।  महतो ने बताया कि टेप काण्ड में भारतीय जनता पार्टी के कोई भी नेता शामिल नहीं है।

close